19.6 C
Jabalpur
Monday, February 16, 2026

नगरीय निकायों को कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन राशि जारी

मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.20 करोड़ की राशि की स्वीकृत

भोपाल

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘योजना क्रमांक 6602’ के अंतर्गत स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं को राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल ₹2.20 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्य प्रदेश द्वारा राज्य स्तर पर गठित विशेषज्ञ समिति ने निर्धारित कड़े मानदंडों और मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश की 10 नगरपालिकाओं और 10 नगर परिषदों का चयन किया है। चयनित नगरपालिकाओं में खरगोन, सीहोर, मंदसौर, विदिशा, बैतूल, हरदा, बालाघाट, पांढुरना, बड़वानी एवं झाबुआ सम्मिलित हैं। इसी प्रकार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नगर परिषदों में महेश्वर, बदनावर, राऊ, कसरावद, निवाड़ी, मुंदी, सैलाना, बिरसिंहपुर, पिपल्या मण्डी एवं सुवासरा को स्थान मिला है।

आयुक्त श्री भोंडवे ने बताया कि चयनित नगरीय निकायों को पूर्व में प्रोत्साहन राशि की प्रथम किस्त के रूप में ₹55 लाख की राशि वितरित की जा चुकी है। इसी श्रृंखला में, योजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध शेष ₹55 लाख की राशि अब द्वितीय किस्त के रूप में संबंधित चयनित नगरीय निकायों को जारी की जा रही है। इस प्रोत्साहन राशि का मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना और कर संग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता लाना है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View