रानीताल (कटाव) क्षेत्र में झारिया समाज धर्मशाला भवन का भव्य लोकार्पण पाटन–मझौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अजय विश्नोई के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
मझौली
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और सामाजिक एकजुटता से सराबोर रहा।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री अजय विश्नोई ने कहा कि समाज की मजबूती ही क्षेत्र के समग्र विकास की नींव होती है। झारिया समाज ने सदैव सामाजिक समरसता और परिश्रम की मिसाल पेश की है। धर्मशाला जैसे भवन समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को नई दिशा देते हैं।”
समाज के लोगों ने मंच से बताया कि विधायक अजय विश्नोई जी हर समय झारिया समाज के साथ खड़े रहे हैं और सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग करते आ रहे हैं।
इस अवसर पर मझौली जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विध्या दिनेश चौरसिया* डॉ. अभिजीत विश्नोई नगर परिषद मझौली विधायक प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र चौरसिया मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश सेन श्री मनोरंजन राय श्री विजय साहू श्री गंगाराम कोष्टा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में झारिया कटाव धर्मशाला अध्यक्ष श्री रामसुमेर झारिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामेश झारिया, श्री भीकम झारिया श्रीमती संगीता झारिया श्रीमती निर्मला झारिया श्री रामसुजान झारिया श्री कपिल झारिया श्री कमलेश झारिया श्री सत्यम झारिया श्री भोजराज झारिया श्री रामचरण झारिया श्री आशीष झारिया श्री गुड्डा झारिया सहित समस्त झारिया समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह के अंत में समाजजनों ने विधायक अजय विश्नोई एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धर्मशाला समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।




