लखपति दीदी की संख्या बढ़ाने हेतु हर आवश्यक कदम उठाएं। अन्य विभागों से समन्वय कर महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक एवं बेहतर प्रयास करें।
भोपाल
दो वर्षों में महिला एवं बाल विकास की वृहद उपलब्धियां– आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: ऑनलाइन एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने में देश में मध्यप्रदेश प्रथम
– टेक होम राशन की FRS प्रक्रिया में मध्यप्रदेश प्रथम।
– स्पॉन्सरशिप योजना के क्रियान्वयन में देश में मध्यप्रदेश प्रथम, 20,243 बच्चों को मिला लाभ।
– झाबुआ के ‘मोटी आई’ नवाचार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार।
– पीएम मातृ वंदना योजना में 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को ₹512 करोड़ से अधिक की सहायता
– लाड़ली बहना योजना के तहत जनवरी, 2024 – नवंबर, 2025 में ₹36,778 करोड़ का अंतरण
– 1.72 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन से सहायता, 57 वन स्टॉप सेंटरों द्वारा 52,095 महिलाओं को मिली सुरक्षा
– आंगनवाड़ी केंद्रों का बड़े पैमाने पर उन्नयन, 12,670 केंद्र ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ घोषित
आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना– वर्ष 2026 से मध्यप्रदेश में सेंट्रल किचन से शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन की नई व्यवस्था लागू।
– विजन 2047 के अनुरूप शाला पूर्व शिक्षा पर बड़े स्तर पर होगा निवेश, निपुण भारत आधारित विकास कार्ड से गुणवत्ता सुधार
– 34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन, लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार
– आंगनवाड़ी भवन निर्माण का मेगा प्लान, अगले तीन वर्षों में 9,000 नए भवनों का होगा निर्माण




