भाजपा केवल घोषणा करती है- कमलनाथ
सतना।
अवध गुप्ता सतना
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज सुबह 11 बजे विशेष विमान से सतना हवाई पट्टी पहुंचे। उसके बाद राधा रेजीडेन्सी में श्री नाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश तथा केन्द्र सरकार के कामकाज पर कई सवाल खड़े किये। उन्होने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ पुलिस प्रशासन और पैसा बचा है। किसान परेशान है । प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, व्यापारियों का व्यापार ठप्प पड़ा है। कमलनाथ ने सीडी काण्ड की भी चर्चा की और कहा कि सीडी मेरे पास भी है। नेता प्रतिपक्ष के पास सीडी सार्वजनिक करता तो प्रदेश बदनाम होता, जो मैं नहीं चाहता। सीडी काण्ड में अधिकांश भाजपा नेता हैं। इसलिए सीडी को सामने लाने की बजाय उसकी जांच कÞ लिए कहा था।
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिये इन्वेस्टर समिट का आयोजन करते हैं। सन 2०13 से 2०18 तक देश की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने हेतु 6,5०० निवेशक सामने आये। जिनके द्बारा 23 लाख करोड़ रुपये देश में निवेश किये गये। किन्तु मध्यप्रदेश के खाते में मात्र 3 प्रतिशत निवेश आया यानि करीबन 1०० करोड़ रुपये। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सन 2०2० और 2०22 में देश में हुये कुल निवेश का करीबन 6 प्रतिशत मध्यप्रदेश राज्य को मिला। जबकि उन्होंने कोई समिट का आयोजन नहीं किया था। उन्होंने सिर्फ उद्योगपतियों का सम्मेलन आयोजित किया था। श्री नाथ ने कहा कि निवेश समिट से नहीं बढ़ाया जा सकता। जब तक आपकी पहचान देश और विदेश में स्थापित नहीं होगी। निवेशकों के बीच विश्वास नहीं जमेगा, यह नहीं बढ़ सकता। भाजपा केवल घोषणा करती है। एक सवाल के जबाब में श्री नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह का खाना हजम नहीं होता जब तक वे कमलनाथ की आलोचना नहीं करते और झूठ नहीं बोलते। युवाओं को तरजीह देने के सवाल पर उन्होने कहा कि हमारे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में लगभग सभी नौजवान थे और हम युवाओं को बेहतर मौका दे रहे हैं। कांग्रेस हर जाति धर्म के लोगों को सम्मान करती है,सभी के साथ है। भारत जोड़ो यात्रा भारत को बचाने की यात्रा है इसके माध्यम से राहुल गांधी ने पूरे देश को एकजुटता का संदेश दिया है। आज पूरे देश में कांग्रेस का माहौल है। वार्ता में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल,सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा,रैगावं विधायक कल्पना वर्मा,पूवã महापौर पुष्कर सिंह तोमर,जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा,मकसूद अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद करीबन पौने 12 बजे बीटीआई ग्राउण्ड में आयोजित भारत जोड़ो लोकतंत्र बचाओ महारैली को संबोधित करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे।
हवाई पट्टी में हुआ भव्य स्वागत
सतना हवाई पट्टी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उतरते ही बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिसमें सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डबू, रैगांव विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा, विधायक नीलान्शु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजाराम त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, सुधीर सिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस सचिव रवीन्द्र सिंह सेठी, इंटक जिलाध्यक्ष प्रदीप समदरिया, लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, कांग्रेस जिला सचिव आशुतोष तिवारी, उपेन्द्र सेन, उर्मिला त्रिपाठी, अशोक चक्रवर्ती, मनीष तिवारी, रामशंकर पयासी, शिवशंकर गर्ग,अभय सिंह रोली, रामलखन पटेल, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह अजय सोनी, महिपत शुक्ला, महापौर रीवा अजय मिश्रा उर्फ बाबा, वीरेन्द्र सिंह छोटे, शिवशंकर गर्ग, सतेन्द्र पाण्डेय, गुंजन चौरसिया, डॉ. रश्मि सिंह पटेल, गया प्रसाद बागरी, ऊषा चौधरी, रामप्रताप उरमलिया, गुरुवेन्द्र सिंह, कुसुमेन्द्र त्रिपाठी, अरविन्द सिह निराला सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
भारत जोड़ो लोकतंत्र बचाओ महारैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ बोले-
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्व.सुखलाल कुशवाहा को नमन करते हुए उन्हे याद किया उसके बाद उन्होने कहा कि सतना आकर मुझे आज बहुत खुशी हुई। सतना का रामायण से गहरा संबंध है। हमने राम वन गमन पथ कÞ लिए पैसा आवंटित किया था, लेकिन दुख है कि अब तक कुछ काम नहीं हुआ। सतना हमारे देश की संस्कृति का प्रतीक है। हम दिल जोड़ते है संबंध-रिश्ते जोड़ते हैं। ऐसा कोई देश नहीं, जहां इतने धर्म, जाति, भाषा, त्योहार, देवी-देवता हों। हम दक्षिण जाते हैं तो पजामा लुंगी बन जाती है, फिर भी हम आपस में बंधे हैं। यही जोड़ने की संस्कृति कांग्रेस की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, पूरा विश्व बेहद हैरानी से भारत की तरफ देखता है। हमारी संस्कृति का रक्षक आज का नौजवान है। बाबा आम्बेडकर ने देश को संविधान दिया। सरदार पटेल, पंडित नेहरू जैसे नेताओं ने देश को आगे बढ़ाया आज वही संस्कृति खतरे में है। अब आपको तय करना होगा कि आपको मोदी की संस्कृति में चलना है या कांग्रेस की जोड़ने वाली संस्कृति पर।
शिवराज जी केवल मुंह चलाने से नहीं बल्कि काम करने से सरकार चलती है
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी केवल मुंह चलाने से सरकार नहीं चलती, बल्कि काम करने से चलती है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने जब हमें सत्ता सौंपी थी, प्रदेश में कई चुनौतियां हमारे सामने थीं। किसान आत्महत्यायें कर रहे थे, बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन था, अत्याचार, अराजकता एवं अन्य कई समस्यायें मुंह बाये खड़ी हुईं थी। उन्होंने कहा शिवराज सरकार ने 2० हजार घोषणायें कीं। जिनमें से अधिकांश पूरी नहीं हो सकीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विभिन्न योजनाओं में बड़ेबड़े घोटाले किये जाने का आरोप भी लगाया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्थानीय बीटीआई ग्राउण्ड में लोकतंत्र बचाओ महारैली को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार को आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम में बीएल निराला,दिलीप मिश्रा,बाबू भुजवल,कमलेश्वर पटेल,बैजनाथ कुशवाहा,राजमणि पटेल,सत्य शोधक समाज से सुनील सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
ओबीसी कÞ आरक्षण कÞ लिए संशोधन लाएंगे
आगे उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार कÞंद्ग में बनेगी तो हम संविधान में ओबीसी कÞ आरक्षण कÞ लिए संशोधन लाएंगे। मैं सीएम था तब भी मैंने प्रावधान किया था लेकिन भाजपा ने इसे कोर्ट कचहरी में घसीट दिया। शिवराज ने ऐसा प्रदेश हमे सौंपा था, जिसमें चुनौतियां ही थीं। हमने सतना में ही 46 हजार से अधिक किसानों का 2०० करोड़ कर्ज माफ किया। प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। ये कौन सा पाप था। हमने पेंशन बढ़ाई, गौशाला बनवाई, 1०० रुपए में बिजली दी।
बेरोजगारी बड़ी चुनौती
कमलनाथ ने कहा, हम सौदे से मध्यप्रदेश की पहचान नहीं बनाना चाहते थे। इसलिए हमने सौदेबाजी नहीं की। आज कÞ नौजवान की सोच कुछ और है। मप्र में सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी की है। सतना में क्या कमी है, यहां खनिज संसाधन हैं, फैक्ट्रियां हैं। जब तक निवेश न आए, औद्योगिकीकरण न हो इस चुनौती का समाधान नहीं होगा। इसकÞ लिए निवेश चाहिए लेकिन वह तब होगा जब मप्र पर विश्वास होगा। लेकिन यहां की पहचान भ्रष्टाचार से है। मैंने नई पहचान बनाने की कोशिश की थी।
यहां स्मार्ट सिटी नहीं,स्मार्ट घोटाला है
कमलनाथ बोले- मैं शिवराज से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने दिया क्या है? स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट घोटाला है। शिवराज खुद को घोषणा की मशीन कहते हैं लेकिन मैं झूठ की मशीन कहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी की तो बात ही क्या। वे 2०23 में हर वर्ष 2 लाख लोगों को रोजगार की बात कर रहे थे। लेकिन जब रोजगार की बात आती है तो पाकिस्तान की बात करने लगे। राष्ट्रवाद की बात करते हैं, मोदी बताएं कि उनकÞ साथ कौन सेनानी थे। समय आएगा तो फिर कलाकारी करने लगेंगे। प्रदेश की तस्वीर सबकÞ सामने है। भ्रष्टाचार की तस्वीर मंत्रालय से पंचायत तक है। आप इस तस्वीर को सामने रख कर सच्चाई का साथ दीजियेगा।
महंगाई, अत्याचार दिया, घर-घर बिकवाई शराब
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की सरकार पर सवाल खड़े करते हुये कहा कि 18 वर्षों में और पिछले 3 सालों में उन्होंने प्रदेश को क्या दिया? कमलनाथ ने कहा कि आपने महंगाई दी, अत्याचार दिया, घर-घर में शराब बिकवाई। पूर्व मुयमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुये कहा कि मोदी जी ने सन 2०13 में घोषणा की थी कि हर साल 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे। किसानों की खेती को फायदेमंद बनाने एवं अन्य वायदे भी किये थे। लेकिन सन 2०19 आने पर केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों और नौजवानों का नाम तक नहीं लिया। उस समय वे राष्ट्रवाद की बात करने लगे। देश की जनता का ध्यान मोड़ने का काम करने लगे। पूर्व मुयमंत्री ने चुटकी लेते हुये कहा कि जब भी चुनाव आयेंगे शिवराज जी कलाकारी करेंगे, रोज घोषणा करेंगे, नई योजना लायेंगे, कैसे समाज को बांटो, कैसे धर्म के आधार पर नफरत बांटो अभियान चलायेंगे। कमलनाथ ने राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुये कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर मोदी और प्रदेश सरकार इस यात्रा के लक्ष्य को उलट कर आम जनता के सामने प्रचारित कर रही है।
किसानों के परिजनों ने की फरियाद
पूर्व मुख्यमंत्री श्री नाथ से पावर ग्रिड कार्पोरेशन द्बारा जबरन किसानों की जमीन पर बिना मुआवजा दिये लगवाये गये टॉवरों से प्रभावित किसानों के परिजनों ने मुलाकात की। किसानों के परिजनों ने बताया कि मुआवजा की मांग को लेकर उनके परिवार के सदस्य 5० दिनों से हाईटेंशन टॉवर पर चढ़े हुये हैं। आदेश भी हुये हैं, फाइलें भी हैं, किन्तु किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उल्टे किसान दिवस पर किसानों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गयी है। श्री नाथ ने किसानों के परिवार वालों की समस्याओं को सुनते हुये उनको सांत्वना प्रदान की तथा इस संबंध में सरकार के साथ चर्चा की पहल करने को कहा।
सिन्धी समाज ने मांगा पट्टा
सिन्धी कैप कंवर नगर में कई दशकों से घर बनाकर सपरिवार रह रहे सिन्धी समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिस भूमि पर वे कई दशकों से घर बनाकर रह रहे हैं, आज तक सरकार ने उनको उस जमीन का मालिकाना हक प्रदान नहीं किया। सिन्धी समाज के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री से जमीनों को पट्टा दिलाने पहल करने का आग्रह किया।
सहारा इंडिया से भुगतान कराने पूर्व मुख्यमंत्री से की मांग
यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सहारा इंडिया के अभिकर्ता एवं जमाकर्ताओं ने मुलाकात कर भुगतान करवाने की मांग की। बताया गया कि सतना जिले की जनता का सहारा इंडिया Iेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में ढाई सौ करोड़ रुपए जमा है। जिसका सहारा इंडिया सोसाइटी द्बारा भुगतान नहीं दिया जा रहा है। यदि जमाकर्ताओं कÞ भुगतान एवम अभिकर्ताओं की बात नहीं की जायेगी तो हम आगामी समय में विधान सभा कÞ चुनाव में हम चुनाव का बहिस्कार भी करेंगे । जब तक भुगतान नहीं,तब तक मतदान नही कÞ नारे कÞ साथ मतदान की शक्ति को भी प्रदर्शित किया जाएगा। हम आशा करते है की जल्द ही करवाही की जायेगी।
पाल समाज ने पूर्व सीएम को सौंपा ज्ञापन
पाल समाज द्बारा गुरुवार को पूर्व सीएम कमलनाथ को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मंें संविधान (अनुसूचित जनजाति)संशोधन विधेयक पर धनगर जाति को पाल, गड़रिया, बघेले, आदि सभी उपजाति को धुमक्कड़ अर्धघुमक्कड़ जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर विभिन्न मुद्दे शामिल किए गए हैं।