नगद 95 हजार 660 रूपये जप्त
जबलपुर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पुसे) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियो एव थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री जैन मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एव थाना गढ़ा की गठित टीमों द्वारा 7 सटोरियो को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 95 हजार 660 रूपये जप्त किये गये है।
1-थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी ने बताया कि दिनाक 12-11-25 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छोटा फुहारा स्थित बीएसएनएल मैदान में सटोरिये झुड बनाकर अवैध रूप से सट्टा पट्टी लेख कर रहे है, सूचना पर संजीवनीनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश कुमार गौतम एवं हमराह बल तथा थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा भीड लगी हुयी थी 4 सटोरिये अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा पट्टी लिखते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया, नाम पता पूछने पर एक सट्टा लिखने वाले सटोरियो ने अपने नाम क्रमश सतोष कुमार सोनी उम्र 53 वर्ष निवासी छोटा फुहारा बडई मोहल्ला थाना गोहलपुर बताया, राजेश कोरी उम्र 51 वर्ष निवासी दक्षिण मिलौनीगज गोहलपुर, राजेश उर्फ बल्लू गुप्ता उम्र 58 वर्ष निवासी धनी की कुटिया के आगे मटा डेयरी के पास अधारताल, राजेन्द्र चक्रवर्ती उम्र 50 वर्ष निवासी सिधी केम्प बड़ी मदार टेकरी हनुमानताल बताये। सटोरिये संतोष कुमार सोनी की तलाशी लेने पर 2 कागजो पर लिखी सट्टी पट्टी जिसमे 13 हजार 58 रूपये का हिसाब लिखा हुआ एवं नगदी 14 हजार 58 रूपये रखे मिला, जिससे सट्टा पट्टी लिखने के सबंध में पूछताछ करने पर सोनू महाराज (तिवारी) निवासी छोटा फुहारा के लिये सट्टा पट्टी लिखना, सट्टा पर्वी लिखने के एवज में सोनू महाराज द्वारा 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देना बताया, आरोपी सतोष कुमार सोनी के कब्जे से 2 सट्टा पट्टी एवं नगदी 14 हजार 58 रूपये जप्त किये गये, सटोरिया राजेश कोरी के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 13 हजार 785 रूपये, सटोरिये राजेश उर्फ बबलू गुप्ता के कब्जे से 2 सट्टा पट्टी एवं 14 हजार 136 रूपये एवं सटोरिये राजेन्द्र चक्रवर्ती के कब्जे से 3 सट्टा पट्टी एवं 16 हजार 681 रूपये जप्त किये गये।
चारो सटोरियों के कब्जे से 8 नग सट्टा पट्टी तथा नगदी 58 हजार 600 रूपये जप्त करते हुये सटोरिया सतोष कुमार सोनी एवं सोनू महाराज (तिवारी) के विरुद्ध पारा 4 (क) सट्टा एक्ट, 49 बीएनएस तथा सटोरिया राजेश कोरी, राजेश उर्फ बल्लू गुप्ता, राजेन्द्र चक्रवर्ती के विरुद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत पृथक पृथक कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका सटोरियों को पकड़ने में चौकी प्रभारी धनवतरीनगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में थाना कोतवाली के उप निरीक्षक अनिल गौर, अशोक दुबे, राजरानी कैथवार, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कुमार तथा चौकी राजीवनीनगर के सहायक उप निरीक्षक हृदयनारायण पाढे, चौकी बस स्टेण्ड के आयाक आयुष एव सोशल मीडिया सेल ने कार्यस्त आरक्षक शुभम सिंह दिखित, आरक्षक अम्बरीश की सराहनीय भूमिका रही।




