आज मझौली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा पोला रोड मझौली में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
मझोली
कांग्रेस कार्यालय जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के रूप में कुछ लोगों द्वारा उपद्रव प्रवृत्ति के गुंडो द्वारा कांग्रेस कार्यालय में घुसकर बड़े स्तर पर सुनियुजित तरीके से राड डंडे और हथियारों से लैस होकर कांग्रेस कार्यालय को क्षतिग्रस्त किया गया। और कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों से हाथापाई की जिससे कांग्रेस कार्यालय में बड़े स्तर पर क्षति हुई इससे आक्रोशित होकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर बजरंग दल के खिलाफ़ नारेबाजी की ।।आज कांग्रेस में भारी आक्रोश उत्पन्न हुआ और ब्लॉग कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि बजरंग दल के कुछ गुंडे जिन पर नामजद एफ आई आर हुई है। उन पर शासन प्रशासन द्वारा सख़्त कार्यवही की जाए ,ताकि भविष्य में इस प्रकार से कोई सुनियोजित घटना न घटे। ।। जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन एवम् जिला संगठन मंत्री राजकिशोर पटेल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता शमिल हुए जिसमे राजा बर्मन,गणेश नेमा,बद्री जाति,योगेश चौबे, ब्रजेश दुबे,हिमांशु जति,मोनू राय, राजेश तिवारी, सुरेश मांझी, अंबर सिंह राजपूत, बबलु भाईजान,रत्नेश चौबे, विनीत सिंह राजपूत, अभिषेक यादव, परवेज़ आलम, अनिल राय, सोनक पुरी, ब्रजेश तिवारी, गुड्डू चौबे,राजेश सिंह ठाकुर, संजू सिंह राजपूत, धर्मेद्र भट्ट, रामसहय भट्ट,आभाष दुबे,आशीष पटेल,बद्री राय, आशु पटेल,वीरेंद्र राजपूत,दीपक पटेल, प्रकाश भुमिया,भुवन भट्ट,विपिन भट्ट,आजाद भट्ट,आदित्य भट्ट, दया झारिया, देवेन्द्र झारिया, कपिल पटेल,समेत सभी कांग्रेस जन उपस्थित हुए।