भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।
दमोह
मामला दमोह जिले के सुहेला गांव का है, जो इमलिया चौकी और तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
जानकारी के अनुसार सुहेला गांव निवासी भगत सिंह आदिवासी के खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगी अफीम की फसल को जब्त कर लिया।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।




