मझौली क्षेत्र में चाइनीस मांझे की जानलेवा लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। एक प्रवासी पक्षी ‘पेंटेड डेवलपमेंट’ (ग्रामीण भाषा में सरस) चाइनीस मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पंख बुरी तरह कट गया।
मझौली (जबलपुर)
गंभीर रूप से घायल पक्षी खेत में गिर पड़ा और उड़ने में असमर्थ हो गया।
घटना स्थल पर मौजूद इरफान मोहम्मद, मुंडा भाईजान ने घायल पक्षी को देखा और बिना देर किए उसे मझौली के वेटरनरी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार कराया गया, जिससे पक्षी की हालत स्थिर हुई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और घायल पक्षी को अपने संरक्षण में लेकर आगे का इलाज शुरू कराया। बताया गया कि यह पक्षी मझौली चौकी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 1 के एक निवासी को घायल अवस्था में मिला था, जिसने जिम्मेदारी दिखाते हुए उसे वन विभाग को सौंप दिया।
वन विभाग ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि चाइनीस मांझा पक्षियों और अन्य जीवों के लिए अत्यंत घातक है। हर साल इसकी वजह से कई पक्षी घायल या मृत पाए जाते हैं, बावजूद इसके अवैध मांझे का उपयोग जारी है।
वन विभाग और पशु चिकित्सा अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि—घायल पक्षी या वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग या नजदीकी वेटरनरी अस्पताल को सूचना दें
मझौली की यह घटना इंसानियत की मिसाल है, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी कि अवैध चाइनीस मांझे पर सख्त रोक और सामाजिक जागरूकता अब बेहद जरूरी हो गई है।




