बागेश्वर धाम:दीक्षा के बाद बने पुनः हिन्दू
शास्त्री ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया
म प्र /छतरपुर:
बीते दिनों भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के बयान को लेकर वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में 220 ईसाइयों की घर वापसी के जरिए अपने पुराने मिशन पर लौटने का संकेत भी दे रहे हैं।
बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री ने बीते दिनों हिन्दू राष्ट्र की मांग की। अपने बयान के चलते सुर्खियों में आने के बाद शास्त्री ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया। घर वापसी और यज्ञ के जरिए धीरेंद्र शास्त्री लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ईसाइयों की हिन्दू धर्म में वापसी के जरिए शास्त्री अपने दावे को मजबूती देने का काम भी कर रहे हैं। रविवार को धाम में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने 220 ईसाइयों को घर वापसी कराइ और उन्हें दीक्षा देकर फिर से हिन्दू धर्म में शामिल कराया।ऐसे लोग जिनका जबरन या लालच देकर धर्मांतरण किया गया और अब वो वापस हिन्दू धर्म में लौटना चाह रहे हैं, घर वापसी अभियान में उन्हें दीक्षा दी जा रही है। अबतक हजारों लोगों की हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई गई है।