होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली
जबलपुर, 14 अगस्त, 2022
आजादी के अमृत महोत्सव पर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रविवार को सिविल लाइन स्थित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय से केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गयी। रैली सिविल लाइन, इंदिरा मार्केट, हाई कोर्ट, कलेक्ट्रेट एवं घंटाघर होते हुए होमगार्ड कार्यालय दरीखाना में समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व कमांडेंट केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड मुंगेली रोहिताश पाठक द्वारा किया गया। रैली में संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी शामिल थे।