राज्य शासन ने समस्त शासकीय संस्थाओं में वर्ष 2024-25 के अवकाश घोषित कर दिए हैं।
कटनी
जारी आदेश के अनुसार शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 15 जून 2024 तक एवं शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं नवीन शैक्षणिक-सत्र 1 अप्रैल 2024 से शुरू हो गया है।
प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में 11 अक्टूबर 2024 से 13 अक्टूबर 2024 तक दशहरा अवकाश, 29 अक्टूबर 2024 से 3 नवंबर 2024 तक दीपावली अवकाश एवं 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए रहेगा।