इस बार दिवाली का भोजन ड्यू है। जल्द ही मैं आमंत्रित करूंगा: मुख्यमंत्री
भोपाल
सबसे पहले मैं भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का हृदय से आभार प्रकट करना चाहता हूं।
वो सहज, सरल और गंभीरता की प्रतिमूर्ति और सच में जिनकी सोच और चिंतन में सागर जैसी गहराई है, संवेदना से भरी हुईं हैं हमारे निमंत्रण पर वे यहां पधारी और उनका आगमन मध्यप्रदेश के लिए विशेषकर जनजातीय भाइयों और बहनों के लिए बहुत ही शुभ हुआ।
*पेसा के नियम हमने लागू कर दिए। आज महिला सेल्फ -हेल्फ ग्रुप के साथ भी उनका संवाद हुआ उनका जीवन प्रेरणा है।*
जितने कष्ट कंटकों में उनका जीवन गुजरा लेकिन वो फिर भी अपने कर्तव्यपथ पर चलती रहीं वो हम सभी के लिए प्रेरणा है।
आज उन्होंने ट्राइबल म्यूजियम भी देखा और आज मुझे उनके साथ पेड़ लगाने का सौभाग्य भी मिला।
उनके स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद के लिए मैं मध्यप्रदेश की जनता की ओर से उनका आभार प्रकट करता हूं।