स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से न्यू डिलाइट केम्पस साउथ सिविल लाइन स्थित ज्ञानदीप स्पर्श कन्या उच्च शिक्षा छात्रावास में आज मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जबलपुर
शिविर में छात्रावास की 32 दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ सारिका दुबे की निगरानी में डॉ. राखी वाजपेई ने किया।छात्राओं के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई तथा रक्त का सेंपल लिये गये।
शिविर में डॉ. राखी वाजपेई ने दृष्टिहीन बालिकाओं को डिजिटल हिंसा पर व्याख्यान भी दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल हिंसा के क्या प्रकार हैं, किस तरीके से हो रही है और उससे कैसे बचा जा सकता है।
शिविर के सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष एस के तारे, तपन मोदी, एपिडेमियोलॉजस्ट अनिल राजपूत, रोशनी शर्मा एवं मोहिनी चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा।




