जनता के हित से संबंधित समस्‍याओं के निराकरण के लिये वे सदैव तत्‍पर रहेंगे – मंत्री श्री सिंह

जबलपुर के विकास के लिये जो भी महत्‍वपूर्ण काम हुये हैं, उन्‍हें जानना आवश्‍यक है – मंत्री श्री सिंह

विकास कार्यो में आने वाली हर बाधाओं को दूर किया जायेगा – मंत्री श्री सिंह

जबलपुर

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम में विकास की जरूरतों और जनता की कठिनाइयों को जानने का सिलसिला लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा । श्री सिंह ने आज वीर सावरकर वार्ड में गौतम जी की मढिया, रानी दुर्गावती वार्ड में छोटी बजरिया स्थित के के दुबे जी के हॉल एवं गढ़ा वार्ड में रामलीला मैदान गढ़ा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित बैठकों में क्षेत्रीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु हुये क्षेत्र की जरूरतों और समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता का हित और क्षेत्र का विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है । विधानसभा चुनाव के बाद कम समय में हुये बड़े पैमाने पर विकास के हुये कार्य इसका उदाहरण हैं । श्री सिंह ने कहा पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बाद विकास के जितने कार्य हुये हैं इसके पहले इतने और किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र आज तक नहीं हुये।

लोक निर्माण मंत्री ने बैठकों में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्यायें जानी और मौके पर मौजूद नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश भी दिये।

श्री सिंह ने बैठकों में क्षेत्र में हो रहे विकास के कार्यों तथा शासन की जनकल्याण की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने सांसद रहते उनके प्रयासों से जबलपुर संसदीय क्षेत्र में आई विकास की बड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र किया । श्री सिंह ने कहा कि कहा कि गढ़ा वार्ड में राधाकृष्ण बावड़ी के जल मंदिर के स्वरूप में किये गये पुनरूद्धार के कार्य का स्वयं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर सराहना की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आज भी यदि लोगों के बीच पहुँच रहे हैं तो विकास की क्षेत्र की जरूरतों को जानने, लोगों से सुझाव लेने तथा उनकी समस्याएं जानने और उनका त्वरित निराकरण करना इसका मुख्य मकसद है। श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनकी ताकत है और उनसे निरंतर संवाद कर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना भी उनका उद्देश्य है।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास में आने वाली हर बाधाओं को दूर किया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि हर वार्ड में राजस्‍व, बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई आदि की सुनिश्चितता को लेकर प्राथमिकता से कार्य किये जा रहे हैं। यदि कहीं बुनियादी सुविधाओं में बाधा आ रही है तो उसके निराकरण के लिये स्‍थानीय स्‍तर पर नागपाल गार्डन में विधायक कार्यालय भी है, जहां नागरिक अपनी समस्‍याओं को पंजीबद्ध कराकर निराकरण करा सकते है। श्री सिंह ने बताया कि विधायक कार्यालय में राजस्‍व, नगर निगम, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्‍याओं के निराकरण के सबंधित विभागों के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे लोगों की समस्‍याओं को कार्यालय में पंजीबद्ध करा सकते हैं, ताकि उनका समुचित निराकरण किया जा सके।

श्री सिंह ने बैठकों में बताया कि उनके प्रयास से जबलपुर एयरपोर्ट का व फ्लाई ओव्‍हर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने के लिये कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। उन्‍होंने कहा कि जनता के हित से संबंधित समस्‍याओं के निराकरण के लिये वे सदैव तत्‍पर रहेंगे। इस दौरान लोगों ने आयुष्‍मान कार्ड बनाने, धारणाधिकार पट्टे, पानी की समुचित सप्‍लाई, नालियों की साफ-सफाई, निर्बाध बिजली सप्‍लाई सुनिश्चित करने के मुद्दों पर सुझाव दिये। बैठकों में श्री अभय सिंह ठाकुर, श्री पँकज दुबे, श्री कौशल सूरी आदि के साथ मंडल अध्‍यक्ष और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे। वहीं क्षेत्र के संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View