हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण के साथ गूंजा भक्ति का माहौल
भोपाल/करोंद
करोंद स्थित कोरल लाइफ फेस-2 कॉलोनी में वर्ष 2022 से स्थापित श्री जागेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पहली बार बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनीवासियों की पहल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही हनुमान चालीसा पाठ सुंदरकांड का भव्य आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर 12 बजे तक लगातार चलता रहा। पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही और “जय श्री राम” व “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को फल मिठाइयों का प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया
इस आयोजन में कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक महिलाएं युवा वर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में रहवासी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष विनोद मेहरिया, सचिव सुरेश रोहणकर, कालूराम जी, राकेश कश्यप, नंदकिशोर मालवीय, अतुल विश्वकर्मा, संजय रैकवार, शंकर साहू, दिनेश मेहरिया, विवेक सिरके, गुरमीत सिंह, गोविंद घेंघट, गोपाल अग्रवाल, शुभम सराठे सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
✍️ मझौली दर्पण न्यूज
“आपकी आवाज, आपके मुद्दे”




