तहसील कार्यालय के पास स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास, मझौली, में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मझौली (जबलपुर)
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह छात्रावास समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है जिसकी स्थापना वर्ष 2005 मे की गई थी ।
जानकारी के मुताबिक छात्रावास में वार्डन—एक वार्डन एवं एक उप-वार्डन—की नियुक्ति की गई है, लेकिन इसके बावजूद दोनों ही छात्रावास से नदारद बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि नियुक्त वार्डन सरस्वती मंडलेश्वर होने के बावजूद छात्रावास में नियमित निवास नहीं करतीं, जिससे बालिकाएं बिना समुचित निगरानी के रह रही हैं।
इस स्थिति को शासन की गाइडलाइन का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने मामले की तत्काल जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तथा छात्रावास में स्थायी वार्डन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।




