31.6 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

कटनी जिले के कृषकों द्वारा उत्पादित आंवले का प्रोक्योरमेंट करने शासन स्तर से हुई पहल

स्थानीय आंवला उत्पादकों को उपज का उचित मूल्य दिलाने प्रयास शुरू

डाबर इंडिया लिमिटेड के संचालक को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संचालक ने लिखा पत्र

कटनी

– कटनी जिले के कृषकों द्वारा उत्पादित आंवले की उपज का उचित मूल्य दिलानें राज्य शासन स्तर से प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण ने डाबर इंडिया लिमिटेड को पत्र लिखकर कटनी के आंवला का प्रोक्योरमेंट करनें संबंधी कार्य हेतु भोपाल में आयोजित बैठक हेतु कंपनी के प्रतिनिधि को भेजने का आग्रह किया है।

कटनी जिले में डाबर इंडिया कंपनी का प्रोसेसिंग संयंत्र स्थापित है एवं कच्चा माल आंवला जिले के बाहर अन्य स्थानों जैसे प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से लिया जा रहा है जबकि कटनी जिले मे उत्पादित आंवले की गुणवत्ता उत्तम है तथा जिले में ही उपलब्ध होने से परिवहन में आने वाले व्यय को भी कम किया जा सकता है। जिले में आंवला ज्यादातर छोटे कृषकों द्वारा उत्पादित किये जाने से छोटे कृषकों को उपज का उचित मूल्य भी मिल सकेगा।

कटनी जिले मे स्थानीय स्तर पर उत्पादित आंवला के प्रोक्योरमेेंट हेतु राज्य शासन के संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण ने डाबर इंडिया कपनी के संचालक को पत्र लिखकर विस्तृत चर्चा किये जाने हेतु किसी वरिष्ठ अधिकारी को नामित किये जाने का आग्रह किया है। ताकि नामित अधिकारी के द्वारा भोपाल में कटनी के डाबर इंडिया कंपनी के प्रोसेसिंग संयंत्र हेतु आंवले की वांछित मात्रा, किस्म आदि की जानकारी आदि के संबंध में चर्चा की जा सके।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View