31.6 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 8 लाख रूपये के जप्त’’

जबलपुर

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी*

(1) सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार उम्र 19 साल निवासी मछली बाजार के सामने थाना हनुमानताल

(2) राज उर्फ गौरव पिता हेमंत झारिया उम्र 24 साल निवासी काकू डीजे के पीछे प्रेमसागर थाना हनुमानताल

(3) गुलाम गौस उर्फ सुहैल पिता अजमेरी उर्फ चुनईया उम्र 19 साल निवासी मक्का नगर गली न.01 हनुमानताल

जप्ती- 9 दुपहिया वाहन कीमती 8 लाख रूपये के-

1. एक्सेस 125 सफेद एवं हरे रंग की रजिस्ट्रेश न. एमपी 20 जेड टी 4310

2. एक्सेस 125 मेट ब्लेक रजिस्ट्रेशन न. एमपी 20 जेड वाय 8003

3. सीबी शाइन रेड एम रजिस्ट्रेश न. एमपी 21 एमके 3747

4. एक्सेस 125 मैट ब्लेक रजिस्ट्रेशन न. एमपी 20 जेडए 1388

5. एक्सेस 125 ब्लेक कलर रजिस्ट्रेशन न. एमपी 20 एसआर 7877

6. सी डी 110 ड्रम ग्रे रंग की रजिस्ट्रेशन न. एमपी 20 एनएक्स 2579

7. पेशन प्रो ब्लेक आरेंज कलर की रजिस्ट्रेशन न. एमपी 20 एमसी 9220

8. शाइन फ्रंट ब्लेक रंग की रजिस्ट्रेशन न. एमपी 49 एमआर 6814

9. सीडी डीलक्स रजिस्ट्रेशन न. एमपी 20 एमजे 1938

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश से परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना गोहलपुर की टीम के द्वारा 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 9 दो पहिया वाहन कीमती 8 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

थाना गोहलपुर की टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आनंद नगर कालोनी क्षेत्र में एक मोटर सायकिल पर 3 युवक कोई वारदात करने के इरादे से घूम रहे है, सूचना पर तत्काल थाना गोहलपुर की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ एक मोटर सायकिल लिये तीन लडके दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर आनंदनगर कालोनी क्षेत्र से पकडा गया नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम (1) सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार उम्र 19 साल निवासी मछली बाजार के सामने थाना हनुमानताल (2) राज उर्फ गौरव पिता हेमंत झारिया उम्र 24 साल निवासी काकू डीजे के पीछे प्रेमसागर थाना हनुमानताल (3) गुलाम गौस उर्फ सुहैल पिता अजमेरी उर्फ चुनईया घोडी वाला उम्र 19 साल निवासी मक्का नगर गली न.01 पहाडी के पास थाना हनुमानताल बताये ली हुई मोटर सायकिल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे न होना बताया सघन पूछताछ पर उक्त मोटर सायकिल को आनंद नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार करते हुये गोहलपुर, अधारताल, विजय नगर, माढोताल क्षेत्र से अन्य 8 दुपहिया वाहन चुराकर आनंद नगर बस स्टॉप के पास झाडियो मे छिपाकर रखना बताया आरोपियों के कब्जे से 1 मोटर सायकिल तथा आरोपियो की निशादेही पर झाडियो मे छिपाकर रखे 8 दुपहिया वाहन जप्त किये गये।

 

पतासाजी पर थाना गोहलपुर में अपराध क्र 785/25 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया। आरोपियों को थाना गोहलपुर में अपराध क्र 785/25 धारा 303(2) बीएनएस मे विधिवत गिरफ्तार कर इस्तगासा क्रमांक 14/2025 धारा 35 (1) ई, 106 बीएनएसएस. एवं 303(2), बीएनएस. के तहत कार्यवाही की गयी।

 

उल्लेखनीय भूमिका -शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन जप्त करने मे थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक किशोर बागडी, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र बछालिया, जितेन्द्र यादव, जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक समरेन्द्र, आलोक यादव, गोपाल राय, दिनेश दुबे, लालजी यादव, संजय जरौलिया, की सराहनीय भूमिका रही।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View