कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने सीएम हेल्पलाइन की 1000, 500 एवं 50 दिवस एवं ग्रेडिंग माह जून 2024 की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु तिथि एवं समय निर्धारित करते हुए जिले के 12 विभागों के 16 अधिकारियों व एल-1 अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय कलेक्ट्रेट आपदा नियंत्रण कक्ष क्रमांक 99 एवं लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए है।
कटनी
कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को विभागों की लंबित शिकायतों एवं वर्तमान ग्रेडिंग माह जून 2024 की लंबित शिकायतों का निराकरण दर्ज करते हुए संतुष्टि से बंद करने एवं 1000, 500 एवं 50 दिवस को लंबित शिकायतों को कम करने के निर्देश दिए है। लंबित शिकायतों की समीक्षा निर्धारित तिथि एवं समय में कार्यालय कलेक्ट्रेट आपदा नियंत्रण कक्ष क्रमांक-99 एवं लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय में की जावेगी।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने 1000, 500 एवं 50 दिवस से अधिक समय की लंबित शिकायतों एवं वर्तमान ग्रेडिंग माह की लंबित शिकायतों के निराकरण प्रतिवेदन सहित संबंधित अधिकारियों को स्वयं तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ उपस्थित होकर एल-2, एल-3 स्तर से मान्य एवं अमान्य करने तथा शिकायतकर्ता से चर्चा कर शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने के निर्देश दिए है। जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग को ग्रेडिंग माह, सीपीग्राम तथा 1000, 500 एवं 50 दिवस की बंद शिकायतों की परफार्मेंस रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री प्रसाद नें निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में अधीनस्थ की उपस्थिति स्वीकार्य योग्य नहीं होगी तथा अनुपस्थित होने की दशा में संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेंगी।
*इन्हे उपस्थित होने के दिए निर्देश*
कलेक्टर श्री प्रसाद ने शिकायतों के निराकरण हेतु जिन विभागों को निर्देशित किया है उनमें लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के समस्त एल-1 अधिकारी उपयंत्री, खनिज विभाग के समस्त एल-1 अधिकारी खनिज निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त एल-1 अधिकारी सीडीपीओ, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ग्रामीण क्षेत्र हेतु समस्त सीईओ जनपद पंचायत, लाड़ली बहना योजना नगरीय क्षेत्र एल-1 अधिकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के समस्त एल-1 कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सीएमएचओ एवं समस्त एल-1 अधिकारी बीएमओ एवं एमएंडडी तथा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एवं एमएंडडी शामिल है।
इसी तरह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समस्त समग्र विस्तार अधिकारी, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सहकारिता, नर्मदा घाटी विकास विभाग के समस्त एल-1 अधिकारी, राजस्व विभाग अंतर्गत एल-1 अधिकारी तहसीलदार बरही, विजयराघवगढ, स्लीमनाबाद एवं ढीमरखेड़ा, कटनी शहरी एवं ग्रामीण, तहसीलदार बहोरीबंद, सहित उर्जा विभाग के समस्त एल-1 अधिकारी कनिष्ठ अभियंता शामिल है।




