जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश
कटनी (27 दिसंबर)-
ग्रामीण क्षेत्रों में,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड मिशन मोड पर कैंप लगाकर बनवाया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। सुश्री कौर ने समीक्षा करने के आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया कि जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सुश्री कौर ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम रोजगार सहायकों की आईडी क्रिएट कर प्रगति लाने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया है।
पर्याप्त प्रचार प्रसार करें
प्रतिदिन होगी प्रगति की समीक्षा
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयुष्मान कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा होगी। आयुष्मान कार्ड के छूट गए हितग्राहियों की सूची का पर्याप्त प्रचार प्रसार करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाएं। सुश्री कौर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया है कि आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायतों को आवश्यक सहयोग देने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।




