भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की राज्य इकाई मध्यप्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का 174वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
जबलपुर
स्थापना दिवस के अवसर पर जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षक तथा विद्यार्थीगण को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में श्री बेनुधर बेहेरा निदेशक ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के स्थापना दिवस मे वारे विस्तार से जानकारी दी जिसमे जीएसआई की स्थापना और उसके द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए बहुमूल्य कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। श्री बेहेरा ने राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक सूचना और खनिज संसाधन मूल्यांकन के सृजन और अपडेशन से संबंधित जानकारी भी दी और बताया की किस प्रकार जीएसआई जमीनी सर्वेक्षण, वायु-जनित और समुद्री सर्वेक्षण, खनिज पूर्वेक्षण और जांच, बहु-अनुशासनात्मक भू-वैज्ञानिक, भू-तकनीकी, भू-पर्यावरण और प्राकृतिक खतरों के अध्ययन, ग्लेशियोलॉजी, भूकंपीय अध्ययन, और मौलिक अनुसंधान के माध्यम से सतत रूप से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है।
श्री सुहेल अहमद निदेशक एवं कार्यालय अध्यक्ष ने व्याख्यान दिया जिसमे उन्होंने जीएसआई द्वारा बांध, सुरंग, भूस्खलन, भूकंपीय अध्ययन, भू-तकनीकी, और इंजीनियरिंग भूविज्ञान के जैसे क्षेत्रों में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा किये गये कार्य और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। जिसमे जीएसआई की उपलब्धियां व कार्यशैली पर विडियो फिल्म भी दिखाई गई। व्याख्यान उपरांत जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के मध्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा क्विज प्रतियोगिता मे सही उत्तर देने पर पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों को जीएसआई के भूवैज्ञानिक संग्रहालय मे खनिजों, शैल नमूनों और जीवाश्मों के भूवैज्ञानिक तथ्यों पर जानकारी दी गई। प्रो. राकेश ग्रोवर एवं प्रो. नन्दिता व्यास भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन राजेश कुमार अहिरवार, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में रेलेश सोनकर, भंडार अधिकारी और अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।