सागर वासियों की सहभागिता से गौर जंयती पर सागर गौरव दिवस का होगा ऐतिहासिक भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री शामिल होंगे
सागर
तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों और सुझाव लेने सभी वर्गो और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, घर-घर पीले चावल रख कर आमंत्रण देने जाएंगी वार्ड समितियां
होगी आकर्षक साज-सज्जा
सागर 17 नवंबर, 2022
सागर में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो डा गौर का ऋणी न हो, डा गौर के इतिहास के बिना सागर का इतिहास लिखा नहीं जा सकता। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने डा हरीसिंह गौर की जयंती पर आयोजित सागर गौरव दिवस की नगर आयोजन समिति की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर मंत्री श्री सिंह ने आयोजन को भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग से 1.25 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। बैठक में उपस्थित सागर के डा गौर के प्रेमियों ने डा गौर की जयंती को एतिहासिक रूप से मनाने के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि देने की घोषणाएं कीं।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पार्षदों की पदेन अध्यक्षता वाली सभी 48 वार्डों की सागर गौरव दिवस समितियां 20 नवंबर को एक ही समय पर अपने वार्डों में बैठक कर के वार्डस्तरीय कार्यक्रम तय करें। बैठक के बाद सभी वार्डों में एक साथ ये सभी समिति सदस्य अपने वार्ड के घर-घर पीले चावल व आमंत्रण पत्र देकर सभी से मुख्य समारोह व कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और अपने घरों में सजावट व दीपमालिका प्रकाशित करके 26 नवंबर गौर जयंती को “गौर दीपावली“ के रूप में मनाने का आह्वान करें। आमंत्रण पत्र में तीन दिवसीय कार्यक्रमों के विवरण के साथ डा गौर साहब का संक्षिप्त विवरण भी हो।
मंत्री श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण के पंडाल में उपस्थित सागर के गणमान्य नागरिकों से अपील की कि जो भी सक्षम हैं वे स्वेच्छा से इस एतिहासिक आयोजन के लिए अपना योगदान भी दे सकते हैं। इस अपील पर बैठक में सहयोग राशि की घोषणाओं का सिलसिला चल पड़ा और कुछ ही मिनटों में लगभग 21 लाख रु की सहयोग राशि समन्वयक नगरनिगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के पास जमा करने के प्रस्ताव मिल गये। श्री भूपेन्द्र सिंह आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में डॉ. गौर की जंयती और सागर गौरव दिवस मनाने के तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों और सुझाव को लेकर सभी वर्गो, जनप्रतिनिधियों, व्यवसाहिक संस्थानों के प्रतिनिधियों , गणमान्य नागरिकों और पत्रकार बंधुओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागरवासियों की सहभागिता से आगामी 26 नवम्बर को डॉ. गौर जंयती और सागर गौरव दिवस को दिवाली पर्व जैसा मनाया जाएगा। शहर के घरों में रंगोली और दीप जलाए जाएंगे। घर और दुकानों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ प्रकाष की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपनी सहमति दी है। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे मुख्यमंत्री श्री चैहान डॉ. गौर की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे तथा तीनबत्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। इसके बाद वे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह ने इस मौके पर उन्होंने आयोजन के लिए नगरीय विकास विभाग की ओर से सवा करोड़ रू. की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सागर का ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो डॉ. गौर का ऋणी नहीं हो। अगर डॉ. गौर सागर में यह विश्वविद्यालय नहीं बनाते तो अनेक लोग बीडी ही बनाते होते, यही कारण है कि आज सागर जो भी है डॉ. गौर की देन है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता इसी में है कि आज हम सब एकजुट होकर डॉ. गौर के कर्ज को चुकाएं। इसी कर्ज को चुकाने के लिए गौर जंयती के साथ सागर गौरव दिवस कार्यक्रम तय किया गया है। कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए आयोजन समिति में शहर के गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है।
श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. गौर की जंयती और सागर गौरव दिवस चूंकि गैर राजनैतिक आयोजन है, इसलिए इसमें सभी को आंमत्रित किया गया है। पूर्व में गौर जंयती का आयोजन गरिमामय तरीके से होता था, जो बाद में औपचारिकता बन के रह गया था। लेकिन इस साल से इसे भव्य रूप देकर प्रतिवर्ष अविस्मरणीय बनाया जाएगा। प्रत्येक नागरिक आयोजन से स्वयं को जोड़े तभी यह भव्य बनेगा। 26 नवम्बर को तीनबत्ती से कटरा चैकी के बीच कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुति होगी। श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय देश का एक मात्र है जो एक ही व्यक्ति के दान से बना है। युवा पीढ़ी विशेषकर छात्र-छात्राओं को डॉ. गौर से प्रेरणा मिले, इसके लिए उनके कृतित्व एवं व्यक्त्तिव पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही रंगोली, निबंध आदि प्रतियोगिताएं भी होगी। आयोजन में भागीदारी करने गौर विश्वविद्यालय से शिक्षित और वर्तमान में उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों को भी आंमत्रित किया जाएगा। श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी पार्षदों से अनुरोध किया कि वे अपने वार्ड में भी आयोजन को लेकर समिति गठित करें। 20 नवम्बर को बैठक आयोजित कर घर-घर जाकर लोगों को हल्दी पीले चावल देकर आमंत्रित करें। सोशल मीडिया पर भी आयोजन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी उन्होंने कहा।
विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि डॉ. गौर के प्रति सागरवासियों के मन में सदैव आत्मीय और समर्पण का भाव रहा है। श्री जैन ने सागर का नाम सागौर और विश्वविद्यालय में डॉ. गौर के नाम से पीठ स्थापित करवाने का सुझाव दिया। श्री जैन ने अपनी ओर से आयोजन के लिए 2.51 लाख रू. देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत ने सुझाव दिया कि 1974-75 के दौरान जो कालेज विश्वविद्यालय से संबद्व थे, उन्हें भी गौर जंयती मनाने के लिए कहा जाए। श्री राजपूत ने घोषणा की कि हर पंचायत मुख्यालय पर दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा। श्री राजपूत ने अपनी ओर से एक लाख रू. देने की घोषणा की। बैठक में श्री अमर जैन, अभिषेक यादव, संदीप तिवारी, देवेन्द्र फुस्केले, धर्मेंन्द्र खटीक आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
आयोजन के लिए 21 लाख से अधिक का जनसहयोग
बैठक में उपस्थित अनेक जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं की ओर से जनसहयोग स्वरूप धन राशि देने की भी घोषणा की गई उक्त राषि को आयुक्त नगर निगम श्री चन्द्रषेखर शुक्ला के पास जमा कराया जाएगा। सहयोग राषि देने वालों में श्रीमती मीना पिंपलापुरे ने 3 लाख, नेवी जैन 1.11 लाख रू. , प्रकाश चैबे एक लाख रू , सतेन्द्र सिंह होरा 1 लाख रू. , अशोक साहू चकिया 21 हजार रू, अशोक दुबे 21 हजार रू, महेश साहू 1 लाख रू. , गोलू जैन 51 हजार रू. , राधे-राधे मंडल 11 हजार रू. , रमेश चैरसिया कल्प धाम गुप्र 3 लाख रू. , संतोष जैन घडी 1 लाख रू. , फर्म नंदकिशोर 51 हजार रू. , राजेश मलैया 51 हजार रू. उमेश यादव 51 हजार रू., मनोज रैंकवार 21 हजार रू. , राहुल साहू 2.21 लाख रू. , कमलेश बघेल 51 हजार रू., अरूण सिंघई एवं सागर प्रसूति गृह 31-31 हजार रू. प्रमुख है।
प्रारंभ में जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन स्कूल स्तर से विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। प्रत्येक वार्ड से रैली निकलकर पद्माकर सभागार में समाप्त होगी। फिल्म कलाकार श्री आशुतोष राणा व युवाओं और छात्रों के बीच संवाद का कार्यक्रम होगा। शाम को महापौर श्रीमती संगीता तिवारी की अध्यक्षता में महिलाओं को कार्यक्रम होगा। 25 नवम्बर को हर वार्ड से साईकिल रैली निकलेगी जो पद्माकर सभागार में समाप्त होगी। सुबह 9 बजे सभी विद्यालय के बच्चे रैली के रूप में निकलकर गौर मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। 12 बजे फिल्म प्रदर्शन के द्वारा स्कूली बच्चों को डॉ. गौर व सागर के विकास की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 1 बजे रक्तदान शिविर तथा 4 बजे सिने कलाकार श्री मुकेश तिवारी का संवाद काय्र्रकम होगा। शाम 6 बजे सभी वार्डो में दीप उत्सव होगा। बैठक का संचालन नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रषेखर शुक्ला ने किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायकए महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार, पद्मश्री रामसहाय पांडे, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, डा सुरेश आचार्य,विष्णु आर्य, कृष्णवीर सिंह एडवोकेट, डा सुखदेव मिश्रा, अंकलेश्वर दुबे, विनोद तिवारी, जाहर सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, जगन्नाथ गुरैया,रामू ठेकेदार, शैलेष केशरवानी, रानी चैधरी, याकृति जड़िया, नईम खान, उमेश यादव, हेमंत यादव, रिशांक तिवारी, सुरेन्द्र जैन मालथौन, विक्रम सोनी, प्रदीप जैन खाद, सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक का संचालन नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने किया।