नगद 6 हजार 600 रूपये जप्त
जबलपुर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 4 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 6 हजार 600 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि चौकी यादव कालोनी में दिनांक 21.11.25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एमआर-4 रोड दरयानी कोचिंग के पास टपरे के पीछे कुछ जुआड़ी ताश पत्तो पर रूपये पैसो की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है सूचना पर चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा हमराह स्टाफ के दबिश दी गयी जहॉ कुछ व्यक्ति फड़ पर बैठकर रूपये पैसो की बाजी लगा कर जुआ मन्ना खेलते दिखे घेराबंदी कर जुआड़ियानो को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः 1.राकेश नोरया पिता दशरथ नोरया उम्र 20 साल निवासी स्टेशन रोड टीव्हीएस शोरूम के पास जिला नरसिंहपुर 2. माखन साहू पिता राजेश साहू उम्र 25 साल निवासी म.न. 34 इंद्रा कालोनी थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर 3.अमित सोनी पिता लक्ष्मी प्रसाद सोनी उम्र 21 साल निवासी स्टेशन रोड टीव्हीएस शोरूम के पास जिला नरसिंहपुर 4.नीरज सेन पिता रोशन सिंह सेन उम्र 22 साल निवासी ग्राम खेनी गोटेगांव थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर बताये जुआडियानों एवं फड़ से 52 ताश पत्ते एव नगद 6600 रुपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआरियों को पकडने में चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक सचिन जैन, सिद्धार्थ दुबे की सराहनीय भूमिका रही।




