एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती उसके लिए जाल साबित हुई। शहर में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ युवती ने पहले दोस्ती की, फिर बीयर पिलाने के नाम पर घर बुलाया और मौका मिलते ही झूठे आरोपों में फँसाकर मोटी रकम वसूलने की साजिश रची।
जबलपुर
आरोपित युवती रागिनी शर्मा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को बंद कमरे में धमकाते हुए 1 लाख रुपये की मांग की। वरना छेड़छाड़ और जबरदस्ती का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। अचानक हुए इस जाल में फँसकर युवक के होश उड़ गए।
लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी — उसने किसी तरह पूरी घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचा दी। मामला ऊपर तक पहुँचते ही पुलिस हरकत में आई और जाल बिछाने वाली पूरी गैंग की योजना ध्वस्त हो गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी ऐसे कई युवकों को अपने जाल में फंसाकर वसूली कर चुका है।
*सोशल मीडिया दोस्ती बने खतरनाक
यह मामला फिर एक बार चेतावनी देता है कि अंजान लोगों से सोशल मीडिया पर की गई नजदीकियां कभी-कभी भारी कीमत वसूल सकती हैं।
पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित शिकारों और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
जबलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी, हनीट्रैप या जबरन वसूली की सूचना तुरंत पुलिस को दें और ऐसे अपराधों से खुद को सुरक्षित रखें।
अब सवाल यह है — सोशल मीडिया की दोस्ती और आधुनिकता के इस दौर में, भरोसा
किस पर किया जाए?




