15.8 C
Jabalpur
Tuesday, February 17, 2026

ओमती नाले के पानी से सब्जियां की सिंचाई में प्रयुक्त पांच विद्युत मोटर जप्त.

कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर प्रशासन के दल ने आज शनिवार को कछपुरा-लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आकस्मिक कार्यवाही कर खेतों में लगी सब्जियों की सिंचाई करने ओमती नाले में लगाई गई पाँच विद्युत मोटर को जप्त किया है।

जबलपुर

कार्यवाही तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई।

ज्ञात हो कि समाचार पत्र दैनिक भास्कर में “सेहत को खतरे में डाल रही नाले के पानी की सब्जियां….” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इस समाचार को संज्ञान में लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एसडीएम अधारताल को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्टर से मिले निर्देश पर एसडीएम अधारताल पंकज मिश्रा ने तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व टीम गठित की। टीम में नगर निगम के संभागीय कार्यायलय के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विष्णुकांत दुबे, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, पटवारी सौरभ शर्मा एवं आजाद पटेल को भी शामिल किया गया ।

तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान पाया गया कि ओमती नाले से लगकर लक्ष्मीपुर स्थित भूमि खसरा नंबर 78 एवं 79 की कृषि भूमि पर सिकमीधारक श्रीमती अनीता पटेल पति ईश्वर पटेल, किशन पटेल पिता छोटेलाल पटेल व अन्य द्वारा विद्युत मोटर पंप लगाकर नाले के पानी से सब्जियों की फसल पर सिंचाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से सब्जियों की सिंचाई में प्रयुक्त पाँच विद्युत मोटरों को जप्त कर लिया गया है और पंचनामा बनाकर नगर निगम के कछपुरा संभाग कार्यालय की सपुर्द कर दिया गया है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View