जबलपुर
अस्पताल में भर्ती मरीजों के जीवन पर मौत का साया,
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने आग बुझाने के प्रयास किए शुरू,
अफरा तफरी का माहौल, 8 से 10 लोगों की हुई मौत क़रीब आठ मरीज़ों के ज़िंदा जलने की ख़बर जाँच जारी. अधिकारी भी मौक़े पर पहुँचे।
दमोहनाका स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दोपहर करीब पौने तीन बजे आग लग गई। अचानक भड़की आग में 7 मरीज झुलस गए। जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। आग इतनी विकराल थी कि 4 लोग इस कदर झुलसे की उनकी पहचान तक नहीं हो पा रही। पूरी बॉडी और जेब मे रहे दस्तवेज भी जल गए। मृतकों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मामूली रूप से जले लोगों को भी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए हैं। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस आग में चार मरीज जिंदा जल गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है। आग बिजली शार्टसर्किट से लगना बताया जा रहा। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग से हताहत लोगों की संख्या कहीं अधिक है।
9 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला
आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके स्वजन जान बचाकर बाहर भागने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और अस्पताल में आग से घिरे 9 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस अफरा तफरी में कुछ गिर कर घायल भी हो गए। आग लगने की सूचना पाते ही नगर निगम के 6 दमकल वाहन भी पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए थे।
बताया जाता है कि आग लगने के कारण लोग इधर उधर भागने लगे। निकलने के लिए एक ही गेट था। कुछ लोग सीढ़ियों में फंस गए। आग भड़कती गई और सीढ़ियों तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से 4 लोग बुरी तरह से जल गए।
महापौर, कलेक्टर, एसपी भी पहुंचे- अस्पताल हुए भीषण हादसे की खबर मिलते ही निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी बहुगुणा भी पहुंच गए। कलेक्टर ने 4 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 5 लोगों के शव को अस्पताल से निकाला गया है। अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस अस्पताल में करीब 52 लोगों का स्टाफ है।
आग कैसे लगी इसका सही खुलासा अभी नहीं हो पाया है । कुछ लोगों का कहना है कि अस्पताल के एक कोने में लगी पूरे अस्पताल परिसर में फैल गई। अस्पताल परिसर के बाहर का नजारा दर्दनाक है। बाहर मरीजों के परिजन रोते बिलखते नजर आ रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों और अग्नि शमन दल के अधिकारियों के अनुसार हादसा बड़ा है। घटना के बारे में अभी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा क्षति पहली मंजिल पर ही हुई है। ऊपर की मंजिलों के लोगों ने जैसेतैसे कूद कर अपनी जान बचाई है।