सतना और कोतमा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज, शर्मनाक आरोप
भोपाल
मध्यप्रदेश के सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफ के खिलाफ राजधानी भोपाल के जीआरपी थाना हबीबगंज में FIR दर्ज की गई है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों विधायकों ने नशे की हालत में चलती ट्रेन में उसके साथ शर्मनाक हरकतें की। रोकने पर भी नहीं रुके। जीआरपी ने बड़ी मुश्किल से बचाया।
रेवांचल एक्सप्रेस में अकेली महिला को जीआरपी ने बड़ी मुश्किल से बचाया
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल आ रही थी। उसके पास उसका नवजात बच्चा भी था। दोनों विधायकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर भी शांत नहीं हो रहे थे। महिला ने अपने पति को स्थिति के बारे में बताया। पति ने ट्विटर पर डीआरएम को इसकी जानकारी दी। रेवांचल एक्सप्रेस रात करीब 1 बजे सागर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जीआरपी ने महिला को अपनी सुरक्षा में लिया और किसी तरह भोपाल तक पहुंचाया।
जीआरपी थाना हबीबगंज में दोनों विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को इन्वेस्टिगेशन के लिए थाने बुलाया जाएगा।