19.7 C
Jabalpur
Saturday, February 21, 2026

दुर्गा मंदिर में मारपीट, ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव—

सिहोरा के आज़ाद चौक में तनाव, 15 हिरासत में

सिहोरा (जबलपुर)।
नगर के वार्ड क्रमांक-5 स्थित आज़ाद चौक में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे अचानक हालात बिगड़ गए, जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई और मंदिर में लगी ग्रिल को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना ने देखते-ही-देखते उग्र रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आज़ाद चौक क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

अतिसंवेदनशील इलाका, फिर उभरा विवाद

गौरतलब है कि आज़ाद चौक को पहले से ही अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं, जिसके चलते पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज़ लगभग एक ही समय पर चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने के बाद पथराव में बदल गई।

पुलिस सतर्क, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से शांति, संयम और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View