सरकारी जिला चिकित्सालय विक्टोरिया अस्पताल में डॉ आकांक्षा चौधरी पर 2 महिलाओं ने हमला कर दिया
जबलपुर
अस्पताल परिसर के भीतर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
जबलपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टर आकांक्षा चौधरी के साथ मारपीट
मामला जिला अस्पताल का है। बुधवार दोपहर 12 बजे डॉक्टर आकांक्षा चौधरी इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थीं। इस दौरान माढ़ोताल की रहने वाली रानी विश्वकर्मा, पति के घाव का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टर के मुताबिक, उन्होंने महिला से कहा कि उसके पति का जख्म 1 साल पुराना है। लिहाजा इसकी सर्जरी करनी होगी। इतना सुनते ही वह तैश में आ गई। उसने और उसके साथ आई एक और महिला ने हमला कर दिया। अस्पताल के दूसरे डॉक्टर जमा हो गए। उन्होंने बीच-बचाव किया।
वो इतनी बलिष्ठ औरत थी कि कोई उसे रोक नहीं पाया
डॉक्टर आकांक्षा ने बताया, मैं पेशेंट का घाव देखने के लिए उठी, इतने में उसकी पत्नी ने सीधे मेरा मंगलसूत्र पकड़कर खींचा। वो इतनी बलिष्ठ औरत थी कि उसे पलटकर कोई मार भी नहीं सका। दो-तीन लोग बचाने भी आए थे। जो भैया मुझे बचाने आए थे, उनका भी उसने हाथ मरोड़ दिया। मुझे चांटा मारा। हाथ, पैर में मारा।
सुरक्षा चौकी के सिपाही भूपेंद्र सिंह का बयान
जिला अस्पताल की पुलिस सुरक्षा चौकी पर पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र कुमार इस पूरी घटना के चश्मदीद हैं। उन्होंने बताया, मैं सुरक्षा चौकी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कैजुअलिटी से शोर सुनाई दिया। वहां जाकर देखा, तो दो महिलाएं डॉक्टर पर हमला कर रही थीं। एक महिला रानी विश्वकर्मा को ओमती थाने ले जाया गया है। उसके खिलाफ डॉक्टर पर हमला करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। 15 मिनट तक महिलाओं ने डॉक्टर से झगड़ा किया।
घटना के अनुसार महिलाओं ने डॉक्टर को थप्पड़ मारे और उनकी चूडियाँ तोड़ी हमले में डॉक्टर को शरीर में कई जगह चोटें आयीं है लोगों ने बीच बचाओ किया जब तक डॉक्टर घायल हो चुंकी थी। ओमती पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से सभी डॉक्टरों में आक्रोश देखा जा रहा है।