भारतीय किसान संघ के निर्देशानुसार मझौली तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पूरी ताकत के साथ जारी है।
मझौली/जबलपुर
किसानों ने साफ शब्दों में ऐलान कर दिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का पूर्ण और ठोस निराकरण नहीं होगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
यह धरना जनपद पंचायत कार्यालय के ठीक बाजू में चल रहा है, जहां रोज़ बड़ी संख्या में किसान जुटकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने और आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान, उपार्जन, वेयरहाउस गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर कोई वास्तविक कार्रवाई नहीं हुई है।
धरनास्थल पर नारेबाजी तेज है और माहौल पूरी तरह संघर्षपूर्ण बना हुआ है। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।




