मझौली के बनखेडी इंद्राना शुभी रितिशा वेयरहाउस में धान उपार्जन केंद्र महिला समिति समूह प्रतिक्षा महिला ग्राम संगठन बीछी के द्वारा एफ,ए,क्यू,मानक गुणवत्ताओ की उड़ाई जा रही है खुलेआम धज्जियां
मझौली
धान उपार्जन केंद्र संचालित करने वाले समिति प्रबंधक अनाप सनाप आरोप लगा पैसे वसूल रहे है मजबूरी में किसानों को पैसा देकर धान तुलाई करवानी पड़ती है।
प्रतिक्षा महिला ग्राम संगठन समिति बीछी के द्वारा धान उपार्जन केंद्र साहूकारों से चल रही खरीदी किसानों को कह रहे धान खराब व्यापारियों की धान लग रही अच्छी खरीदी केंद्र प्रतीक्षा महिला ग्राम संगठन बीछी
खरीदी केंद्र बनखेड़ी इंद्राना मैं जब किसानों से खरीदी के विषय में जानकारी ली गई तो बताया गया कि यहां पर साहूकारों के द्वारा ही खरीदी चल रही है। केंद्र प्रभारी की ऐसी मनमानी चल रही है कि मौसम खराब होने के बाद भी केंद्र में कोई व्यवस्था नहीं की गई साहूकारों का खराब मालतोल कर केंद्र प्रभारी अपनी जेब गर्म कर रहे हैं ।
धान में धान कम बदरा ज्यादा दिखाई दे रहा है ऐसा लग रहा है जैसे खरीदी प्रभारी उच्च अधिकारियों को चुनौती दे रहा है । उच्चाधिकारियों से जांच होनी चाहिए जिले में धान उपार्जन केंद्रों में अपनी उपज को बेचने के लिए किसान अपनी वर्ष भर की मेहनत को बेचने के लिए इंतजार करते अन्नदाता की नजर हमेशा आसमान की तरफ रहती है कि कहीं ऊपर वाला पानी न गिरा दे और उसकी वर्ष भर की मेहनत पर न पानी फिर जाए। और यहां केंद्र प्रभारी की मनमानी से किसानों की मेहनत पर पानी फेर देते हैं और क्वालिटी खराब का बहाना बनाकर किसानों की जगह तथाकथित व्यापारियों से उपार्जन किया जा रहा है यहां किसान के अनाज को बेचे जाने के बाद भी रिजेक्ट कर दिया जाता है।
प्रतिक्षा महिला ग्राम संगठन समिति बीछी के द्वारा धान उपार्जन केंद्र में सही तौल व बिना पैसा लिए खरीदी नही हो रही।
जब हमारे द्वारा महिला समूह के सदस्यों से जानकारी मांगी गई तो जानकारी देने से मना कर दिया गया यहां तक वहां पर बगैर सर्वेयर सडी धान, बगैर उड़ाई धान तुलाई धड़ल्ले से की जा रही है ।बनखेड़ी इंन्द्राना शुभी रितिशा वेयरहाउस में एफ,ए, क्यू, मानकों का ध्यान न रखते हुए 41किलो:700 से 800 की तौल की जा रही है।
मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशन अनुसार धान उपार्जन केंद्रों में एफ, ए, क्यू मानकों पर ही धान खरीदी की जानी है प्रतिक्षा महिला ग्राम संगठन समिति बीछी के द्वारा F,A,Q, मानकों का नहीं रखा जा रहा ध्यान।
समिति प्रतिक्षा महिला ग्राम संगठन बीछी के द्वारा
बनखेड़ी, इंन्द्राना शुभी रितिशा वेयरहाउस धान उपार्जन केंद्र जिसका कोर्ड है। 59033113 में किसानों से 41 किलो:700/800/तक तौल कर धान ली जा रही है।
धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि वेयरहाउस के अंदर अमानक धान का खुला भंडारण कर धर्म कांटा बंद कर छोटे कांटों से तुलाई करवाई जा रही है। किसानों ने बताया है कि महिला समिति के नाम पर इसके पहले भी गत वर्ष पहले गड़बड़ी और अमानक धान उपार्जन का मामला सामने आया था जिसमें तत्कालीन विधायक से बात करते हुए महिला समूह की सदस्य एवं विधायक जी की रिकोर्डिंग का ओडियो शोसल मिडिया पर वायरल हुआ था।