मोहर्रम पर्व पर जबलपुर शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है।
जबलपुर
तहसीलदार अधारताल संदीप जायसवाल को रानीताल स्थित कर्बला, नायब तहसीलदार अधारताल आदित्य जंघेला को कोतवाली एवं अतिरिक्त तहसीलदार रत्नेश ठवरे को मंडी मदार टेकरी क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश में इन कार्यपालिक दंडाधिकारियों को मोहर्रम के पूर्व अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण करने तथा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं।