ईद-ए-अजहा (बकरीद) की नमाज 07 जून को ईदगाह व शहर की मस्जिदों में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अदा की जाएगी।
कटनी
शनिवार 07 जून को ईद-ए-अजहा (बकरीद) त्यौ1हार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से कार्यपालिक दण्ड अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके तहत तहसीलदार कटनी (नगर) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रे ट बी.के.मिश्रा की ड्यूटी ईदगाह, जामा – मस्जिद, नगीना मस्जिद और नूरी मस्जिद में लगाई गई है। जबकि अजीत तिवारी तहसीलदार कटनी ग्रामीण एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अल्फिर्ट गंज मस्जिद, मदरसा मस्जिद एवं झर्रा टिकुरिया मस्जिद में लगाई गई हैं।
इसके अलावा अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आकाशदीप नामदेव की ड्यूटी खिरहनी फाटक मस्जिद, ऑर्डिनेंस मस्जिद, आर्डिनेन्स फैक्ट्री एवं अमीरगंज मस्जिद में लगाई गई हैं।
इसके अलावा नायब तहसीलदार पहाड़ी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रे ट अतुलेश सिंह की ड्यूटी रोशन नगर मस्जिद, एन.के.जे. मस्जिद, आयशा मरकज मस्जिद तथा अहमद नगर मस्जिद एवं अहमद मस्जिद में कार्यपालिक दंडाधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है।
इस ड्यूटी आदेश के मुताबिक सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को प्रातः 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ड्यूटी करने के निर्देश दिये गए हैं ।
इस सम्पूर्ण व्य वस्थाद का प्रभारी अधिकारी एस.डी.एम. कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा को बनाया गया हैं। श्री मिश्रा समय-समय पर शांति व्यवस्था से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराते रहेंगे।