मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 हजार 591 श्रमिकों को 678 करोड़ की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।
जबलपुर
जिसमें जबलपुर जिले के 1130 लाभार्थी को सामान्य मृत्यु पर अनुग्रह सहायता 22 करोड़ 60 लाख रूपये तथा दुर्घटना मृत्यु पर 94 लाभार्थी को 3 करोड़ 76 लाख की राशि संबंधित के खाते में अंतरित की गई। इस प्रकार जिले के कुल 1 हजार 224 लाभार्थियों के खाते में 26 करोड़ 36 लाख रूपये की राशि का अंतरण हुआ।