जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 9 पुलिस अधिकारी कर्मचारी
जबलपुर
आज दिनॉक 31-8-2022 को शाम 6.30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक श्री रामप्रसाद तिवारी पुलिस लाईन, सहायक उप निरीक्षक श्री देवी प्रसाद त्रिपाठी विशेष शाखा जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राम खिलावन कोल थाना गोसलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री कोदूलाल थाना यातायात गढा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री फिलिप तिर्की पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री चक्रधर सिंह थाना घमापुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद रघुवंशी थाना कैंट, प्रधान आरक्षक श्री देवेन्द्र कुमार पटेल पुलिस लाईन, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री शिवकुमार मिश्रा थाना मदनमहल को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* ने कहा कि आप सभी ने 33 से 41 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।