बिजली बिल के बकायादारों के लिए मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग द्वारा समाधान योजना 2025-26 शुरू की गई है।
कटनी
इसके अंतर्गत विलंबित बिल के भुगतान पर सरचार्ज में भारी छूट दी गयी है। यह योजना 28 फरवरी, 2026 तक लागू रहेगी।
पहले चरण में 3 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ रहेगा। दूसरा चरण एक जनवरी से 28 फरवरी, 2026 तक होगा, जिसमें 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ रहेगा। भुगतान विकल्प में एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम छूट मिलेगी। साथ ही 6 किश्तों में भुगतान की आसान सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीयन हेतु घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को कुल बकाया का राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत जमा कर कराना होगा।
उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत मंडल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या कंपनी की वेबसाइट और 1912 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
#katni




