17.5 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

एकल अभियान का अनूठा प्रयास: ग्राम पंचायत पौड़ी में सैनिकों को मिला भावपूर्ण सम्मान

ग्राम पंचायत पौड़ी में एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम ने देशभक्ति, कृतज्ञता और राष्ट्रसेवा की भावना को नई ऊँचाई दी।

मझौली

यह आयोजन उन वीर जवानों के सम्मान में समर्पित रहा, जो देश की सीमाओं पर तैनात रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

कार्यक्रम का सशक्त और प्रभावशाली संचालन श्रीमती कविता दहिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक सहित समस्त आचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित सैनिक श्री राहुल यादव एवं सैनिक श्री अंकित जी को मंच पर आमंत्रित कर पूरे ग्राम समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री दीपक साहू जी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के सचिव श्री आनंद साहू, श्री सचिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सरपंच श्री दीपक साहू  द्वारा सैनिकों को फूलमाला, साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। एकल अभियान द्वारा आयोजित यह सैनिक सम्मान कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर पर राष्ट्रप्रेम को सशक्त करने वाला और समाज के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View