हर घर तिरंगा अभियान
जबलपुर, 13 अगस्त, 2022
आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ पर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के पहले दिन आज दिव्यांगजनों द्वारा लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का संदेश देने शहर के हृदय स्थल कमानिया गेट से टॉउन हॉल गांधी भवन तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा का शुभारम्भ अंतर्राष्ट्रीय श्याम बैंड की राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण सुमधुर धुनों तथा भारत माता की जय घोष के साथ हुआl तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, नि:शक्तजन आयुक्त मध्यप्रदेश श्री संदीप रजक, पूर्व राज्य मंत्री श्री शरद जैन, पूर्व महापौर प्रभात साहू, कलेक्टर श्री इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला पंचायत सीईओ डॉ सलोनी सिडाना, पूर्व आयुक्त निशक्तजन श्री बलदीप सिंह मैनी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग आशीष दीक्षित तथा श्री अखिलेश जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी समापन तक साथ रहे।
यात्रा के सफल आयोजन में समद राष्ट्रीय क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम जबलपुर के सचिव अरविंद गुप्ता, राजेंद्र झारिया, संदीप अग्रवाल, अशोक पर्यानी, देवेंद्र सोनी, राजेंद्र नेमा, तरुण शुक्ला, शुभम गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही अश्वनी परांजपे, श्रीमती नीता रजक, श्रीमती वर्षा जैन, श्रीमती उमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नगर के अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में पूरी यात्रा के दौरान पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई। रोटरी क्लब जाबालिपुरम के अध्यक्ष अंकुर महेश्वरी एवं गिरीश खंडेलवाल के नेतृत्व में बिस्किट आदि का वितरण किया गया। रोटरी क्लब जबलपुर साउथ से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोटेरियन बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया। दिगंबर जैन युवा महासंघ के अध्यक्ष पवन जैन के साथ बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
जबलपुर अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ, रोटरी वेस्ट, जैन सोशल ग्रुप जबलपुर मैन एवं संस्कारधानी, सहित विभिन्न दिव्यांग सेवी, धार्मिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने तिरंगा यात्रा की गरिमा वृद्धि कीl
दिव्यांग संघर्ष समिति, वंदन पुनर्वास केंद्र, जस्टिस तंखा मेमोरियल, ओम साईं नेत्रहीन कन्या विद्यालय, चैतन्य सेवा संस्थान, बिहान पुनर्वास केंद्र, राज्य अपंग कल्याण केंद्र, शासकीय श्रवण बाधित विद्यालय, आंचल पुनर्वास केंद्र, स्नेह निकेतन, मुदित रिहैबिलिटेशन सेंटर, भारती विकलांग विकास मंच, नव ज्योति केंद्र, राज्य अपंग कल्याण संस्थान, शासकीय दृष्टिबाधित विद्यालय, सहित विभिन्न दिव्यांग सेवी संस्थाओं के दिव्यांग बंधु एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को भव्य बनाया।