राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 दिसम्बर 2023 से आयोजित होने जा रहा है। जिसमे जीरो से 5 वर्ष आयु के बच्चो को पल्स पोलियों वेक्सीन की खुराक दी जाएगी।
कटनी
जिले में अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार 29 नवंबर को सायकॉल 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के आठ्या ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला वनमंडल अधिकारी,आयुक्त नगर निगम,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग,जिला शिक्षा अधिकारी,जिला अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग,जिला आयुष अधिकारी आयुष विभाग,जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 1 एवं 2 से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।