स्थानीय उद्योगों के साथ साझेदारी बढ़ाने, अप्रेंटिसशिप अवसरों का विस्तार करने तथा कैंपस प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूत करने कलेक्टर ने दिये निर्देश
कटनी
– कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति एवं जिले के सभी सरकारी एवं निजी औदयोगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की प्रशिक्षण स्थिति, प्रवेश, परिणाम एवं प्लेसमेंट की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय उद्योगों के साथ साझेदारी बढ़ाने, अप्रेंटिसशिप अवसरों का विस्तार करने तथा कैंपस प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया। ताकि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकें। साथ ही आगामी माह में जिला स्तरीय रोजगार मेले एवं अप्रेंटिसशिप मेले आयोजित करने के संबंध में निर्देश दिये।
बैठक में मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, नेशनल अप्रेंटिशिप योजना तथा जिला कौशल समिति के अन्य विभागों में संचालित रोजगार व स्वरोजगार योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुये प्राचार्य एवं सचिव आईटीआई, जिला रोजगार अधिकारी एवं पॉलीटेक्निक प्राचार्य को मिलकर कौशल विकास रोजगार मूलक प्रशिक्षण के संबंध में नवाचार करने एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय स्तर पर औद्योगिक प्रतिष्ठानों से समन्वय कर प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकी सिंहमारे, जिला योजना अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी श्री डीके पासी, प्राचार्य पॉलीटेक्निक श्री नरेन्द्र बड़खेडकर, प्राचार्य आईटीआई श्री देवेश कुमार मिश्रा, महिला सशक्तिीकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती, एलडीएम मेजराम किंडो एवं कौशल समिति के सभी सदस्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




