जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम पंचायतों का निरीक्षण दौरा किया गया।
भोपाल
उनके साथ कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री जितेन्द्र, जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा, एई सुश्री माधुरी पटेल, एपीओ श्रीमती दीप्ति राय एवं सब इंजीनियर श्री विवेक खरे उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अचारपुरा , ईटखेड़ी, गोलखेड़ी एवं कनेरा के सरपंच सचिव एवं सहायक सचिव भी उपस्थित रहे।
दौरे की शुरुआत ग्राम अचारपुरा के पतलाें से हुई जहाँ मैडम द्वारा इस्तिमा स्थल तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा स्थल पर पहुँचकर इस्तिमा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत गोलखेड़ी में “माँ की बगिया” परियोजना का निरीक्षण किया गया। जहाँ हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।
इसके बाद ग्राम पंचायत कनेरा में जिला उपाध्यक्ष श्री मोहन जाट के साथ पीएचई के कार्य, तालाब निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।




