आवेदनों पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के दिए निर्देश
(कटनी)
– कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा में आयोजित संकल्प से समाधान शिविर का निरीक्षण जनपद पंचायत के सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी ने किया। शिविर में ग्राम पंचायत बरहटा,अतरसुमा,घाना,गूडा,इटॊली,कछारगांव बड़ा शामिल हुई। शिविर में विभिन्न विभागों के 379 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 307 आवेदन पत्रों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 49 आवेदन पत्र अस्वीकृत एवं 20 आवेदन पत्र लंबित रहे। जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने लंबित आवेदन पत्रों पर तत्परता पूरक कार्यवाही करते हुए यथोचित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिविर के दॊरान समस्त कर्मचारी एवं ग्रामीणों को पालीथीन का उपयोग ना करने की शपथ जनाभियान परिषद के द्वारा दिलाई गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।




