जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति की बैठक सभापति मनोहर सिंह की अध्यक्षता में उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय में संपन्न हुई।
जबलपुर, 02 दिसम्बर, 2022
बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता दाहिया, श्री राजेश ठाकुर, एवं श्री रामकुमार सैयाम तथा उपसंचालक कृषि एस.के. निगम, उपसंचालक पशुपालन सहायक संचालक मत्स्य पालन, उपसंचालक उद्यान डॉ. नेहा पटेल, सहायक कृषि यंत्री एवं कृषि विभाग के समस्त अनुविभागीय और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में कृषि स्थाई समिति में अधीनस्थ विभाग कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। वर्ष 2022-23 हेतु कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन विभाग को प्राप्त लक्ष्यों का विकासखण्डवार विभाजन पर समिति द्वारा अनुमोदन दिया गया। बैठक के समापन पर कृषि स्थाई समिति सचिव एवं उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जबलपुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।