जिला स्तरीय यूथ महापंचायत का आज मानस भवन में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, पूर्व महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया
जबलपुर
कार्यक्रम में विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। यूथ महापंचायत में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए तथा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत के सीधे प्रसारण को उत्साह से देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का प्रसारण भी किया गया था।