जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक 6 नवम्बर को शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में होगी।
जबलपुर
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कलस्टर विकास पर तथा नवीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि के चिन्हांकन पर चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही बैठक में आईटी पार्क से संबंधित एवं एमपीआईडीसी से संबंधित गतिविधियों के बारे में प्रस्तुतिकरण भी दिया जायेगा। बैठक में जिले के सभी उद्योग संघो के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।




