विधायक मुड़वारा, भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत के सीईओ सहित जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं और किसानों की रही मौजूदगी
(कटनी – 06 मार्च)
राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा संचालित स्व सहायता समूहों से जुडे सदस्यों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला और चर्चा ,सहकारिता एवं किसान सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित और वर्चुअली रूप से जुड़ी हुई स्व सहायता समूह की बहनों और कृषकों को देश के माननीय प्रधानमंत्री ने सीधे प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में विधायक विधानसभा मुडवारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल के मुख्यअतिथ्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टंडन ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री मिश्रा ने बताया कि जिले के 1273 किसानों को फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2023- 24 की दावा राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से 0.07 करोड़ रुपयों का किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संदीप दुबे, सुश्री अंकिता तिवारी जिला मंत्री, सीमा भाजपा महिला मोर्चा,सीमा सोगानी जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, उपायुक्त नगर पालिक निगम पवन कुमार अहिरवार, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम शबाना बेगम, उप संचालक कृषि मनीष कुमार मिश्रा, सहायक संचालक आत्मा परियोजना सुश्री रजनी चौहान एवं श्रीमती पूनम समदरिया कृषि वैज्ञानिक डॉ आरपी बेन, कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चंद्रवंसी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सिटी मिशन मेनेजर यश रजक, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम में स्वसहायता समूह से जुडी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की। जनपद पंचायत बडवारा में श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह विधायक बडवारा, श्री राम सेवक दुबे जनपद उपाध्यक्ष बडवारा इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद में श्री लालकमल बंसल, जनपद अध्यक्ष, लोकेश व्यवहार, मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्री बबली तिवारी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री प्रीतम कोल जनपद सदस्य्, जनपद पंचायत ढीमरखेडा से श्रीकांत पटेल जनपद सदस्य ढीमरखेडा, श्री छोटे सिंह मरावी जनपद सदस्य ढीमरखेडा, श्री निरंजन खटीक जनपद सदस्य ढीमरखेडा, श्री सोनू गौतम जनपद सदस्य ढीमरखेडा, श्री अटल बिहारी वाजपई जनपद सदस्य् ढीमरखेडा, श्रीमती पूजा देवी सिंह प्रदेश उपाध्यीक्ष युवा मोर्चा, जनपद पंचायत रीठी में श्री अर्पित अनुरोध अवस्थी् , जनपद पंचायत अध्यक्ष ,श्री प्रकाश साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती सीता सोनी, भाजपा मण्डल , श्रीमती आकांक्षा चौरसिया तहसीलदार , श्री खगेश,भलावी नायब तहसीलदार ,श्री सी.एल. पनिका, सीईओ जनपद, एवं जनपद पंचायत विजयराघवगढ में जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान , सीईओ जनपद ब्रतेश जैन ,जनपद पंचायत सदस्य ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे ।