राष्ट्रीय फाइलेरिया (हॉथी पांव) उन्मूलन हेतु 10 से 23 फरवरी 2024 तक सामूहिक दवा सेवन का कार्यक्र आयोजित किया जाना है जिस हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक बुधवार 10 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है।
कटनी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के.अठया नें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागागीय अधिकारी राजस्व कटनी जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, समस्त प्राचार्य कालेज, आदिम जाति कल्याण व शिक्षा विभाग, वन विभाग अधिकारी, समस्त विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी समस्त विकास परियोजना अधिकारी (सी.डी.पी.ओ) से बैठक में उपस्थित होनें का आग्रह किया है।