कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों की मौजूदगी में पर्यटन स्थलों को बढावा दिये जाने हेतु शुक्रवार 15 मार्च को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है।
कटनी
बैठक में पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णय पर चर्चा, जनपद पंचायत रीठी ग्राम वसुधा को पर्यटन हेतु विकसित किये जाने पर चर्चा, राम पथ गमन की प्रगति, पर्यटन स्थलों वीडियो फिल्म एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति कार्यकारिणी समिति के सदस्य सचिव ने आयुक्त, नगर निगम,क्षेत्रीय प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम,उप संचालक , सहायक संचालक, म.प्र. राज्य पुरातत्व विभाग जबलपुर, डिप्टी कलेक्टर, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, संसाधन विभाग,जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रबंधक केलड्रीज इंडिया प्रा.लि.अध्यक्ष, मानव जीवन विकास समिति ग्राम बिजौरी कटनी से नियत तिथि एवं समय पर निर्धारित स्थान पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।