शासन के निर्देशानुसार “हम होंगे कामयाब कार्यक्रम” पखवाड़ों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
जबलपुर
इसी तारतम्य में आज महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक 4 में अंतर्गत जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम तथा लिंग चयन आधारित गर्भपात और गिरते हुए लिंगानुपात को रोकने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन “झरुआ कुआँ, कोतवाली” हनुमानताल वार्ड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर श्रीमती शिल्पी जैन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली के द्वारा क्षेत्र की किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं से पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994, के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। लिंग चयन आधारित गर्भपात गिरते लिंगानुपात का सर्वप्रमुख कारण है। कन्या भ्रूण हत्या एक दंडनीय अपराध है। जिसका उल्लंघन करने पर कारावास तथा जुर्माने के प्रावधानो के संबंध में महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओ को जानकारी दी गई।
उप निरीक्षक समिति संध्या तिवारी थाना गोहलपुर द्वारा किशोरी बालिकाओ तथा महिलाओं को ‘गुड टच, बेड टच’, महत्वूर्ण हेल्पलाइन नंबर ,महिला हेलपलाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस हेल्पलाइन 100,112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के उपरांत बालिकाओं से हेल्पलाइन नंबर एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट, महिला सुरक्षा कानून पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित कर कन्या भ्रूण हत्या तथा जेंडर आधारित हिंसा विरोधी शपथ महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को दिलाई गई। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।




