मझौली में विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष में विकासखंड स्तरीय खेलकूद समर्थ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मझौली जबलपुर
शंभू चौरसिया स्टेडियम मझौली में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा राजेंद्र चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य राजेश ठाकुर,नगर परिषद उपाध्यक्ष गामा सोनकर, बीआरसी ब्रजकिशोर गर्ग, सी एम राइस प्राचार्य श्रीमती संगीता राय की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा वंदन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
इस दौरान शालाओं में अध्यनरत 52 बच्चों ने भागीदारी की। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगोली मेहंदी 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, कंचा चम्मच दौड़ एवं गायन में भागीदारी की गई।
विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार स्वरूप गर्म कपड़े, स्वेटर जैकेट, पुलओवर, सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर बीएसी अरविंद चौबे महेंद्र दाहिया मनोज राय खेल प्रशिक्षक राम सहाय गोटिया जन शिक्षक बृजेश यादव राकेश कनौजिया कुलदीप निगम मुकेश श्रीवास ब्रेल प्रशिक्षित शिक्षक अखिलेश मांझी एम आर सी वेंकट सिंह यादव रोशन लाल झरिया विजय पटेल सुनीता दीवान अर्चना दुबे एवं समस्त बी आर सी स्टाफ उपस्थित रहे।
बीएसी अरविंद चौबे द्वारा सभी अतिथियों, आगंतुकों, पालकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।